फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंटा क्लॉज बने बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विद्यालयों में बृहस्पतिवार को क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सेंटा क्लॉज बने बच्चे आकर्षण का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन

सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली में क्रिसमस-डे पर्व पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार गोयल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें क्रिसमस के बारे में जानकारी दी। इस दौरान रस्सा खींच, डांस आदि खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटा क्लॉज बने बच्चे आकर्षण का केंद्र बने रहे। बच्चों को केक का वितरण किया गया और प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर रीतू जिंदल, पल्लवी तोमर आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली में बच्चे सेंटा क्लॉज बनकर स्कूल पहुंचे। बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बच्चों को क्रिसमस-डे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शांति, प्रेम और क्षमा के भाव के लिए यह पर्व बच्चों को बहुत आनंदित करता है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। क्रिसमस-ट्री और सेंटा क्लॉज आकर्षण का केंद्र रहे। सेंटा क्लॉज ने सभी बच्चों को टॉफी का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें