आग लगने से बिजलीघर से निकलता धुंआ
- फोटो : ?????
थानाभवन। शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट होने से हसनपुर लुहारी गांव के बिजलीघर में आ लग गई। इससे एक मशीन फूंक गई। साथ ही एक कर्मचारी भी झुलस गया। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इससे चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
गांव हसनपुर लुहारी बिजलीघर पर विद्युत आपूर्ति के लिए चार मशीनें रखी हुई है। सुबह करीब दस बजे बिजलीघर का कर्मचारी कुलदीप टांडा गांव के फीडर की सप्लाई चालू कर रहा था। इसी समय मशीन में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। करंट लगने से कुलदीप झुलस गया। कुलदीप ने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। जैसे ही वह बाहर निकला वैसे ही अंदर मशीनों में आग लग गई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों ने हंड्रेड डायल पुलिस, फायर बिग्रेड को फोन पर सूचना दी। आरोप है कि करीब एक घंटे बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। इससे पहले ही ग्रामीण आधे से ज्यादा आग को बुझा दिया था। फायर बिग्रेड से करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। अवर अभियंता विजय शंकर कुशवाह ने बताया कि बिजलीघर में नई मशीन में शार्ट सर्किट हुआ है। इससे मशीन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। एक कर्मचारी को भी करंट लगा है। करीब चार घंटे बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी।
बच गया बड़ा हादसा
बिजलीघर के समीप ही चारों ओर गन्ने का खेत है। यदि बिजलीघर से आगे बाहर फैल जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता है। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने सही समय पर मौके पर पहुंचकर आग को काफी हद तक बुझा दिया।