फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के काम में बाल मजदूर

Sun, 11 Sep 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Child labor - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/चौसाना। शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बाल श्रम कानून सहित और भी कानून क्यों न बना लें, लेकिन देश में अभी भी बाल श्रम जैसा अपराध जारी है। स्थिति वहां अधिक चिंताजनक हो जाती है, जहां सरकारी कार्य में मजदूरी पर बालकों को लगा दिया जाता है। शामली के झिंझाना क्षेत्र के खोड़समा में बिजलीघर निर्माण में बाल श्रम की तस्वीर देखने को मिली है। 
विज्ञापन


 चौसाना क्षेत्र के गांवों में बिजली की किल्लत को देखते हुए राज्य सरकार ने क्षेत्र के गांव खोड़समा में 33/11  केवी बिजलीघर का निर्माण कराने के निर्देश दिए थे।

इस विद्युत बिजलीघर के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। बिजलीघर निर्माण में बाल श्रम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। खोड़समा गांव में बन रहे बिजलीघर में कई बाल मजदूरों को नींव खोदने पर लगाया गया है। बताया जाता है कि इनके नाम मुनव्वर पुत्र इसलाम, नाजिम पुत्र मुसतकिम, नईम पुत्र काला निवासी कुंडा कला जिला सहारनपुर हैं। जिन हाथों में किताबें और पैन होना चाहिए था, उन नाबालिगों  के हाथों में फावडे़ देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बाल मजदूरी कराना कानून के विरुद्ध है, जो भी इस कार्य को   करा रहा है जांच कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - अवधेश कुमार,  एसडीएम ऊन 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें