फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बुखार से बच्चे की मौत, दूषित पानी से होकर निकाली शवयात्रा

Sun, 19 Apr 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में जलभराव के बीच से बच्चे के शव को लेकर जाते परिजन । सोत्र ग्र
विज्ञापन
कांधला। गांव गढ़ी दौलत की नट बस्ती में बुखार से पीड़ित चार माह के मासूम शिवा की मौत हो गई। दुख की इस घड़ी में लोगों की पीड़ा उस समय और बढ़ गई जबकि बच्चे के अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर कीचड़ और जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

गांव निवासी राज मिस्त्री सागर का चार माह का बेटा शिवा दो दिनों से बुखार से पीड़ित था। शुक्रवार की शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन और ग्रामीण जब अंतिम संस्कार के लिए बच्चे के शव को लेकर चले तो गली में दूषित पानी भरा हुआ था। लोगों को इसी पानी से होकर गुजरना पड़ा। कीचड़ के बीच से शवयात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
पांच से अधिक बार की जा चुकी शिकायत
ग्रामीण चंद्रपाल, धर्मपाल, राजकुमार, संजय, सोनू, करण, पप्पू और सोहनवीर आदि का कहना है कि दो वर्षों से जल निकासी ठप है जलभराव की समस्या को लेकर पांच से अधिक बार ग्राम प्रधान, डीपीआरओ और अन्य अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हर बार केवल औपचारिक जांच कर मामले को टाल दिया गया। लोगों ने डीएम से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

बोले प्रधान और अधिकारी
डीपीआरओ संदीप अग्रवाल ने कहा कि गढ़ी दौलत का मामला संज्ञान में नहीं है। टीम भेजकर गांव में सफाई कराई जाएगी और समस्या का समाधान कराया जाएगा।
ग्राम प्रधान सायरा ने बताया कि कुछ लोगों ने तालाब पर कब्जा कर रखा है, जिससे पानी निकासी बाधित है। कच्चा नाला बनवाया गया था, जिसे बंद करा दिया गया। अब पक्के नाले के लिए प्रस्ताव डीपीआरओ कार्यालय भेजा गया है और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें