फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना : 28 अप्रैल तक बस खरीदने का दिया समय

Wed, 15 Apr 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत शामली जिले में मिले प्राइवेट बस मालिकों के 35 में 32 आवेदन पत्र स्वीकृत हुए हैं। उधर, मुजफ्फरनगर जिले में 77 आवेदनों में 39 को स्वीकृत पत्र जारी कर दिए गए हैं। आवेदकों को आगामी 28 अप्रैल तक 28 सीटर बस खरीदने का समय दिया गया है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत गत 15 मार्च से लेकर 28 मार्च तक 28 सीटर बस के लिए आवेदन मांगे गए थे। शामली जिले में 35 और मुजफ्फरनगर जिले में 77 प्राइवेट बस मालिकों ने आवेदन पत्र जमा कराए गए थे। पांच अप्रैल को यूपी रोडवेज की अपर मुख्य सचिव अर्चना अग्रवाल ने प्रदेश के सभी मंडलायुक्त, आरएम और डीएम की अध्यक्षता में एक समिति गठित करते हुए आगामी 13 अप्रैल तक जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए थे। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने जिलास्तरीय समिति की बैठक के लिए गत 9 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई थी। शामली में सीडीओ की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित की गई। सीडीओ विनय कुमार तिवारी और एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि बैठक में प्राइवेट बसों के आवेदन और रूट तय कर लिए गए हैं।

उप्र परिवहन निगम लखनऊ के महाप्रबंधक संचालन अनिल कुमार ने बताया कि मई माह में जिले में 230 गांवों में 32 बसें ग्रामीण मार्गों पर संचालित होगी। एक बस प्रतिदिन एक गांव में दो फेरे लगाएगी। जिले में आवेदकों को आगामी 28 अप्रैल तक नई बस खरीदने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें