फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आंबेडकर जयंती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

Wed, 15 Apr 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में अजंत्ता चौक पर डॉ भीम राव आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा का शुभारंभ करते चेयर मैन अरवि
विज्ञापन
शामली। शहर के टंकी रोड स्थित रविदास मंदिर में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। उधर, शहर में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं ने संकीर्तनकिया। इस मौके पर अध्यक्ष सतेंद्र धीरयान ,कंवरपाल, राजेश कुमार, अजय कुमार, चांदवीर, नवीन कुमार,अनिल कुमार, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
डॉ. भीमराव आंबेडकर आश्रम सेवा समिति द्वारा अजंता चौक स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल और कुशांक चौहान ने झंडी दिखा कर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली। शोभायात्रा में डॉ. आंबेडकर के जीवन और उनके विचारों को दर्शाती झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विजय कौशिक, ईश्वर चंद जाटव, सुरेंद्र जाटव ,सुनील जाटव, महिपाल जाटव, विनोद जाटव महावीर, पूरण जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बनत के रविदास मंदिर में डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर चेयरमैन कुसुम देवी और धर्मवीर सिंह द्वारा केक काट कर खुशी मनाई गई इस अवसर पर दीपक, कृष्णपाल, सुभाष, विक्रांत, कर्मवीर, इकराम अली आदि सभासद मौजूद रहे ।
रालोद कार्यालय पर विचार आयोजित
शामली। राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय में मंगलवार को विचार गोष्ठी में डॉ. आंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और समाज को दिए गए अमूल्य योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, विजय कौशिक, अरविंद झाल, अमित लांक, अरविंद पंवार, उमेश पंवार, ब्रजवीर, उमरदीन मंसूरी, विकास धीमान, सतबीर पंवार, देशराज भनेड़ा, बिजेंद्र मलिक, देवानंद गौड़, डॉ. मुबारक अली, सहदेव मुखिया, सरोज मलिक, आशुतोष पंवार, रविंदर, सचिन, कपिल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली ने की।

शामली में अजंत्ता चौक पर डॉ भीम राव आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा का शुभारंभ करते चेयर मैन अरवि

शामली में अजंत्ता चौक पर डॉ भीम राव आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा का शुभारंभ करते चेयर मैन अरवि

शामली में अजंत्ता चौक पर डॉ भीम राव आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा का शुभारंभ करते चेयर मैन अरवि

शामली में अजंत्ता चौक पर डॉ भीम राव आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा का शुभारंभ करते चेयर मैन अरवि

शामली में अजंत्ता चौक पर डॉ भीम राव आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा का शुभारंभ करते चेयर मैन अरवि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें