फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली चीनी मिल 16-17 अप्रैल को समाप्त करेगी पेराई सत्र

Wed, 15 Apr 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले की त्रिवेणी समूह की अपर दोआब चीनी मिल शामली ने पेराई सत्र 2025-26 आगामी 16-17 अप्रैल को समाप्त करने की घोषणा कर दी है। हालांकि मिल पर किसानों का इस पेराई सत्र का 43 करोड़ बीस लाख रुपये किसानों का गन्ना मूल्य बकाया है। शामली मिल ने दूसरा नोटिस आज गन्ना विभाग को जारी कर दिया है।
विज्ञापन




शामली चीनी मिल 13 अप्रैल तक 79 लाख 50 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। चीनी मिल के 28 खरीद केंंद्रों में में 12 खरीद केंद्र बंद हो चुके है। मिल के गन्ना उप गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि मिल पिछले साल 85 लाख क्विंटल गन्ना पेराई करके बंद हो गई थी। अब 13 अप्रैल तक चीनी मिल 79 लाख 50 हजार क्वििंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। सहारनपुर मंडल के उपगन्ना आयुक्त ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सहारनपुर मंडल की 15 चीनी मिलें अपना पेराई सत्र बंद कर चुकी है। मंडल में शामली खतौली, मंसूरपुर चीनी मिल चल रही है। बीस अप्रैल तक मंडल की सभी चीनी मिले अपना पेराई सत्र समाप्त कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें