फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ महापर्व : डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना

Mon, 16 Nov 2026 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शहर के हनुमान धाम पर छठ पर्व पर पूजन करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शामली। चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। व्रती महिलाओं ने हनुमान धाम स्थित शिव सरोवर में पहुंचकर डूबते सूर्य को विधि-विधान से अर्घ्य दिया और छठी मैया की पूजा-अर्चना की। इस दौरान परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। सरोवर पर छठी मैया के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

पंडित देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य का विशेष महत्व होता है। व्रती महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखकर शाम को पूजा की सामग्री और फलों से सजे सूप के साथ सरोवर पहुंचीं। अस्त होते सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।
इस अवसर पर पंडित देवेंद्र शास्त्री, संतोष शास्त्री, संजय शास्त्री, हीरालाल चौबे, किरण तिवारी और कुसुम चौबे सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने भगवान सूर्य नारायण से परिवार और समाज के मंगल की कामना की। सोमवार को महापर्व के अंतिम दिन व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण कर चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
विज्ञापन

36 घंटे निर्जला रह मांगती हैं परिवार की खुशहाली
शुगर मिल परिसर में रहने वाली किरण चौबे ने बताया कि परिवार की बुजुर्ग महिलाओं से उन्हें छठ व्रत रखने की प्रेरणा मिली। वह हर साल बच्चों की खुशहाली और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। अंजलि देवी ने बताया कि वह 36 घंटे निर्जला रहकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं और पति की लंबी उम्र व संतान के अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करती हैं। महिलाओं का कहना है कि छठ महापर्व केवल पूजा-अर्चना नहीं, बल्कि परिवार को एकजुट करने और आपसी प्रेम बढ़ाने का भी पर्व है।

शहर के हनुमान धाम पर छठ पर्व पर पूजन करती महिलाएं। संवाद

शहर के हनुमान धाम पर छठ पर्व पर पूजन करती महिलाएं। संवाद

शहर के हनुमान धाम पर छठ पर्व पर पूजन करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें