फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जनगणना में बतानी होगी शादी के समय कितनी थी आपकी उम्र

Mon, 16 Nov 2026 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनगणना-2027 में लोगों को यह भी बताना होगा कि शादी के समय उनकी उम्र कितनी थी। इसके साथ ही पति या पत्नी का नाम, वर्तमान वैवाहिक स्थिति और बच्चों की संख्या का ब्योरा भी देना होगा।
विज्ञापन

जनगणना की प्रश्नावली में करीब 40 सवाल शामिल किए गए हैं। इनमें परिवार की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक स्थिति से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे। 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों से जानकारी जुटाएंगे।
कलक्ट्रेट में प्रेस वार्ता करते हुए डीएम आलोक यादव ने बताया कि जनगणना के दौरान परिवार के मुखिया से परिवार के सदस्यों के नाम, लिंग, जन्मतिथि, वैवाहिक स्थिति, धर्म और जाति से संबंधित जानकारी ली जाएगी। प्रश्नावली में शिक्षा, साक्षरता, रोजगार, व्यवसाय और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े सवाल भी शामिल होंगे। परिवार के सदस्यों की शैक्षिक योग्यता, रोजगार की स्थिति और पलायन से संबंधित जानकारी भी जुटाई जाएगी। इसके अलावा आधार नंबर, बैंक खाते, मोबाइल नंबर और अन्य पहचान संबंधी जानकारियों से जुड़े सवाल भी प्रश्नावली का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जनगणना का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों, प्रगणकों और सुपरवाइजरों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
पहले ऑनलाइन, फिर घर पहुंचेंगे प्रगणक
स्व-गणना के लिए लोग आधिकारिक पोर्टल पर परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचकर मकान और परिवार से संबंधित जानकारियां जुटाएंगे। ऑनलाइन दर्ज विवरण का भी सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें