फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ट्रेनें स्थगित, कई ट्रेनें घंटों हुईं लेट

Sun, 11 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोहरे से सड़क रेल यातायात पर असर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। कोहरे को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली- शामली, सहारनपुुुर से संचालित होने वाली चार ट्रेनों को स्थगित कर दिया गया है। कोहरे के मद्देनजर  अजमेर से हरिद्वार जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों लेट रहीं। 
विज्ञापन


रविवार को सुबह दस बजे तक घना कोहरा रहा। दस बजे के बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। अवकाश के दिन लोगों ने धूप का आनंद लिया। कोहरे के दौरान रोडवेज, प्राइवेट बसें व ट्रेनें लेट रहीं। जिससे मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर तक कोहरे के असर को देखते हुए उत्तर रेलवे ने रात ग्यारह बजे दिल्ली से शामली आने वाली पैसेंजर ट्रेन 54059 को रद कर दिया है। सुबह साढे़ छह बजे शामली से दिल्ली जाने वाली 54960 को रद कर दिया गया। 

शाम साढे़ चार बजे सहारनपुर से शामली आने वाली पैसेंजर ट्रेन 51907 को स्थगित का दिया। शाम साढे़ छह बजकर पैंतालिस मिनट पर शामली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को स्थगित कर दिया गया है। कोहरे के चलते अजमेर से दिल्ली वाया शामली होकर हरिद्वार जाने वाली स्पेशल ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह छह बजकर पच्चीस मिनट है। 
विज्ञापन


 यह स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटे चालीस मिनट लेट पहुंची।  दिल्ली से शामली होकर, सहारनपुुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 9 बजे का है। यह पैसेंजर ट्रेन साढ़े दस बजे का पहुंची। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 10.30 बजे है, यह पैसेंजर ट्रेन शामली दोपहर साढे़ ग्यारह बजे शामली पहुंची।  

हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दोपहर बारह बजे का है। यह पैसेंजर ट्रेन भी लेट पहुंची। दिल्ली से शामली होकर  हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का दोपहर दो बजे निर्धारित है। यह पैसेंजर ट्रेन ढाई घंटे लेट शाम साढे़ चार बजे शामली रेलवे स्टेशन पहुंची। एक्सप्रेस- पैसेंजर ट्रेनों के  घंटो लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें