फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी परिसर में चला चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी परिसर में चला चेकिंग अभियान
विज्ञापन

कैराना। न्यायालय परिसर की सुरक्षा की तैयारियों के बीच कोर्ट परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों को फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया। सभी पुलिसकर्मियों को चीफ फायर ऑफिसर ने आग लगने वाली चीजों एवं आग बुझाने के तरीकों की जानकारी दी।
कैराना स्थित न्यायालय की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे प्रशिक्षण के तहत सोमवार को फायर ब्रिगेड कर्मियों ने न्यायालयों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया। फायर ऑफिसर दीपक शर्मा ने कचहरी में स्थित पार्किंग परिसर में पुलिसकर्मियों को आग बुझाने के तरीके बताए। उन्होंने बताया कि साधारण ज्वलनशील पदार्थों में आग लगने पर आग बुझाने के लिए पानी सबसे उचित माध्यम हैं तथा तरल ज्वलनशील पदार्थों में आग लगने पर सूखी रेत एवं मिट्टी डाली जा सकती हैं। ज्वलनशील गैसों में आग लगने पर पानी की बजाय सूखा रेत एवं मिट्टी डालें। उन्होंने आग लगने पर अग्निशमन यंत्रों को चलाने के तरीके बताए। एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लगने पर सबसे पहले रेगुलेटर को कैसे बंद करें उसके बाद बोरे को गीला कर सिलेंडर पर डालकर आग पर काबू पाया जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि अगर सड़क पर चल रही किसी गाड़ी या अन्य वाहन में आग लग जाती है तो सबसे पहले वाहन को सड़क किनारे लगाना जरूरी है। उसके बाद फायर स्टेशन को सूचना दें एवं सूखी रेत मिट्टी डालकर तब तक आग पर काबू पाने का प्रयास करें। इस दौरान कोतवाल अपराध इंस्पेक्टर राम भवन सिंह, एस आई अंजेश आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-न्यायालय परिसर में डाग स्क्वायड ने चलाया तलाशी अभियान
न्यायालय परिसर की सुरक्षा के कड़े निर्देशों पर सोमवार को डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस ने न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने कचहरी परिसर की जगह जगह घुमाकर जांच की। टीम ने संदिग्ध युवकों को रोक कर उनसे पूछताछ करने के साथ तलाशी भी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें