शामली के स्टेट बैंक पर प्रदर्शन करते बैंक कर्मी।
- फोटो : SHAMLI
शामली। यूनाइटेड फार्म आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर सोमवार को जिले के बैंक कर्मियों ने एसबीआई के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एक नवंबर 2017 से लंबित मांगों को पूरा किए जाने की मांग की है।
सोमवार शाम 5.00 बजे शहर के हनुमान रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के बैंक कर्मियों ने यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के मंत्री इंद्रपाल राठी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी। प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मियों ने एक नवंबर 2017 से लंबित वेतन समझौता 20 प्रतिशत से किए जाने, पांच दिवसीय बैंकिंग किए जाने व मूल वेतन के साथ विशेष भत्ता दिए जाने, पेंशन व पारिवारिक पेंशन में सुधार किए जाने, सेवानिवृत्त लोगों को कर मुक्त किए जाने, अधिकारियों के काम के घंटे निश्चित किए जाने की मांग की है। मौके पर यूूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष कामरेड विपिन पूनिया, संजय, संजय जैन, पिंकी, सुनील कुमार, सुशील गौतम, मनीष कुमार, मुन्ना कुमार आदि रहे।