फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत से लदे डंपर छोड़ने में फंसे चौसाना चौकी प्रभारी

Fri, 03 Mar 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। अवैध खनन के रेत से भरे डंपर को छोड़ने के मामले में चौसाना चौकी प्रभारी पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। एसडीएम ऊन द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने के बावजूद कोई जवाब नहीं देने पर चौकी प्रभारी के खिलाफ एसडीएम ने विभागीय कार्रवाई किए जाने के संबंध में रिपोर्ट भेजी है। 
विज्ञापन


झिंझाना क्षेत्र में अवैध रेत खनन जारी है। रेत खनन होने के बाद यहां से रेत सहारनपुर मुजफ्फरनगर, शामली में सप्लाई किया जाता है। गत 17 फरवरी को चौसाना पुलिस ने रेत से भरे दो डंपर  पकड़ लिए थे। जिन्हें साठगांठ कर बाद में छोड़ दिया गया था। डीएम ने एसडीएम ऊन को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे।

एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी ने चौसाना चौकी इंचार्ज पंकज शर्मा को तीन दिन के अंदर अपना पक्ष रखने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन चौसाना चौकी इंचार्ज के द्वारा इस मामले में कोई भी पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर एसडीएम ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करते हुए अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। एसडीएम ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने जबाव नहीं दिया है। उनके खिलाफ रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें