शामली। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स फाउंडेशन के बैनर तले ऊधम सिंह स्टेडियम में चल रही पंाच दिवसीय मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिसमें मंडल के तीनों जनपदों के खिलाड़ियों ने जमकर प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
बुधवार को शहर के ऊधम सिंह स्टेडियम में चल रही पांच दिवसीय मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिसमें अंतिम दिन भी खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसमें बालिका वर्ग में 800 मीटर दौड़ में नीशू प्रथम, 100 मीटर में प्राची प्रथम, बाक्सिंग में गौरव प्रथम, बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, विनीत द्वितीय और सौरभ तृतीय रहा।
वॉलीबाल में सर्पित लाटियान, अवतार लाटियान, ओमकार ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर के लिए क्वालीफाई किया। खेलों का समापन मुख्य अतिथि महामना मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए किया।
विजेताओं को आगे भी खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान संदीप सिंह, प्रमेंद्र तोमर, शिवम, दीपक, अंकित, विवेक, किरणपाल, राजेश, अरुण कुमार, एके गौतम मौजूद रहे।