फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी की आफत

Sun, 29 May 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
गढ़पुख्ता क्षेत्र में शनिवार रात आई आंधी में ध्वस्त हुआ मुर्गी फार्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में आंधी ने एक बार फिर आफत ला दी। शनिवार रात आंधी के साथ बरसात हुई। बरसात ने जहां भीषण गर्मी से राहत दी, तो आंधी ने दुश्वारियां बढ़ा दीं। 
विज्ञापन


शनिवार रात एकाएक मौसम ने करवट बदली। आंधी आने के साथ ही झमाझम बरसात हुई। आंधी के कारण जिले भर में कई स्थानों पर पेड़ टूट गए और विद्युत लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी वजह से रात में ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

रविवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति नहीं आ सकी। शहर के साथ ही देहात क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति का यही हाल रहा। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। 
विज्ञापन


उधर, आंधी के कारण आम उत्पादक बाग ठेकेदारों को काफी नुकसान हुआ। आम की फसल अभी पक कर तैयार नहीं हुई है, जिस कारण पेड़ पर लगे आम आंधी में टूटकर गिर गए। बाग ठेकेदारों को कच्चे आम को औने पौने दाम में मंडी ले जाकर बेचना पड़ गया। 
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा के  मुताबिक शनिवार रात आई आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली लाइन टूट गई। इसकी वजह से विद्युत लाइनों की मरम्मत का कार्य रविवार सुबह तक कराया गया। इसके बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें