फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jayant News: सपा नेता के घर पहुंचे चौधरी जयंत, जानिए 30 मिनट की मुलाकात का पूरा अपडेट

Tue, 28 Jun 2022 10:02 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

पंचायत में पहुंचने से पहले चौधरी जयंत सपा नेता प्रो. सुधीर पंवार के आवास पर पहुंचे। जंयत ने पहले उनकी मां सत्या देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके शोक प्रकट किया। इसके बाद दोनों के बीच गुफ्तगू हुई।
विज्ञापन
जयंत ने सपा नेता सुधीर पंवार से मुलाकात की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रालोद सुप्रीमो व राज्यसभा सदस्य चौधरी जयंत सिंह युवा पंचायत में शामिल होने से पूर्व भैंसवाल गांव में सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार के आवास पर पहुंचे। उनकी मां सत्या देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके शोक प्रकट किया। करीब 30 मिनट वहां रुकने के बाद युवा पंचायत के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन


सपा के वरिष्ठ नेता सुधीर पंवार की मां सत्याकुमारी का निधन 86 वर्ष की आयु में रविवार को लखनऊ के किंग जॉर्ज अस्पताल में हो गया था। भैंसवाल गांव में अंतिम संस्कार किया गया था। चौधरी जयंत ने प्रो. सुधीर पंवार से अकेले में गुफ्तगू भी की। 

इस मौके पर चौधरी जयंत सिंह के साथ खादी ग्रामोद्योग के पूर्व चेयरमैन रहे डॉ. यशवीर सिंह, प्रशांत कन्नौजिया, भूपेंद्र चौधरी, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य वीर सिंह मलिक ने भी परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की। इस अवसर डॉ. सतेंद्र, अमरदीप पंवार, नीटू, बाबा हरिकिशन, निखिल, योगराज सिंह, जगधोल, संजीव खुशनूद, अजीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: RLD Panchayat: जयंत का मोदी सरकार पर वार, बोले- नौजवानों को आग में झोंकने की योजना का नाम है अग्निपथ
विज्ञापन


चार जुलाई को अखिलेश यादव आ सकते हैं भैंसवाल
चौधरी जयंत सिंह के मंगलवार को भैंसवाल गांव में आने के बाद सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चार जुलाई के कार्यक्रम की संभावना है। प्रो. सुधीर पंवार अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। वर्ष 2017 में थानाभवन विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। चार जुलाई को भैंसवाल गांव में उनकी मां की तेरहवीं है। संभावना है कि इस दिन अखिलेश यादव भैंसवाल आ सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें