‘केंद्र सरकार पर लगाया कुचक्र रचने का आरोप’
शामली। कांग्रेस की बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार कोरोना जैसी महामारी के बीच भी अपने स्वार्थ सिद्ध करने के लिए नए-नए कुचक्र रच रही है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार के खिलाफ साजिश रजी जा रही है।
सोमवार को विश्वकर्मा नगर बलभद्र मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठक की गई। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार विफल हो गई है। आमजन अपने रोजगार के लिए संघर्षरत है वहीं सरकार नित नए प्रोपेगंडा रच रही है। पूर्व में मध्य और अब राजस्थान में कुचक्र रचा जा रहा है। जनता का ध्यान भटकाने के नए-नए मुद्दों को हवा दी जा रही है। व्यापारी, किसान, मजदूर तथा नौकरीपेशी परेशान हैं, लेकिन मौजूदा सरकार केवल राजनीतिक प्रपंच में व्यस्त है। बैठक में वैभव गर्ग, योगेश भारद्वाज, बाबू खान, ओमबीर, पुनीत शर्मा, रविंद्र आर्य, प्रवीण पांचाल, अविनाश शर्मा आदि मौजूद रहे।