फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य रुकवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कस्बे में प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य रुकवाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला जोड़वा कुआं स्थित ठाकुर द्वारा बड़ी रामशाला के नाम से वैश्य समाज का करीब साढे़ 400 साल पुराना मंदिर है। प्राचीन मंदिर की मान्यता है कि वैश्य समाज के जो लोग बाहर जा चुके या नगर में रहते हैं उनके बच्चों के बाल मंदिर में ही कटते हैं तथा शादी का गठजोड़ा भी मंदिर में ही खुलता हैं। वैश्य सभा संस्था के सदस्य संजीव कुमार ने आरोप लगाया कि प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य मिलजुल कर कराया जा रहा था। कुछ दिन पूर्व कुछ लोगों ने मंदिर की जगह पर दुकानें बनाने की बात कहते हुए जीर्णोद्धार का कार्य रुकवा दिया था। कार्य अधर में रुकने से देव प्रतिमाएं खुले में ही रखी हुई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सहायक रजिस्ट्रार व चीफ रजिस्ट्रार सहारनपुर को शिकायत भेजी है। वैश्य सभा रजिस्ट्रर्ड के सचिव सुभाष चंद सिंघल ने बताया कि मंदिर को वैश्य सभा अपने हिसाब से बनाएगी। कुछ लोग गलत तरीके से सभा के बाहरी लोग मंदिर मनमाने तरीके से बनाने का प्रयास कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें