फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: णमोकार मंत्र का जाप कर शांति की कामना

Thu, 10 Apr 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली जैन धर्मशाला में आयोजित णमोकार मंत्र का जाप करते जैन समाज के लोग । संवाद
विज्ञापन
शामली। सकल जैन समाज शामली के तत्वावधान में सामूहिक णमोकार जाप अनपुष्ठान कार्यक्रम हुआ। श्रद्धालुओं ने जाप करते हुए विश्व में शांति की कामना की।
विज्ञापन

दिगंबर जैन धर्मशाला में बुधवार सुबह आठ बजे से 9.36 बजे तक जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के आह्वान सामूहिक णमोकार जाप्य अनुष्ठान संपन्न हुआ। भारतीय जैन संघटना द्वारा संचालित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने प्राणों का मंत्र णमोकार मंत्र का जाप करके पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने विश्व में चल रहे युद्धों के शीघ्र शांत होने के लिए शांति की कामना की। इस अवसर पर मोहित जैन, राहुल जैन, विजय जैन, पंकज जैन, मनोज जैन, शरद जैन, श्रीपाल जैन, सुदेश जैन, सचिन जैन, रवि जैन, अजय जैन, महेश जैन आदि मौजूद रहे।

शामली जैन धर्मशाला में आयोजित णमोकार मंत्र का जाप करते जैन समाज के लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें