शामली में प्रदर्शन करते भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता । संवाद
शामली। भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा व अन्य संगठनों ने ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने सहित कई मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछडा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र एवं मताधिकार के मौलिक अधिकार की रक्षा हेतु चुनाव प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हामिद हुसैन को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कुलदीप ने कहा कि भारत के चुनाव में असंवैधानिक रूप से ईवीएम मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। ईवीएम से चुनाव में कई तरह की धांधलियां भी सामने आई है। ईवीएम प्रणाली ने जनता के वोट के मौलिक अधिकार को शून्य कर दिया है। उन्होंने बताया कि ईवीएम मशीन को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है। इस मौके पर विजय कल्याण, लोकेश कुमार, दीपाली, तरूण गौतम, ब्रहमसिंह, बीरसैन, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।