फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल-पल बदल रहा मौसम

Tue, 10 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी और शीत लहर के चलते मौसम में ठिठुरन बरकरार है। वहीं, सोमवार सुबह कोहरा छाए रहने से कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह के समय कोहरा छाया। सुबह दस बजे के बाद कोहरा छटना शुरू हुआ। धूप निकलने के बाद लोगों कुछ राहत मिली। वहीं, उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि             कोहरा छाए रहने से कई ट्रेनें थोड़ी देर के लिए प्रभावित रहीं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना है।

 उधर, बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने से रात के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। हलका पश्चिमी विक्षोभ होने से बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि आगामी 24 घंटे में सुबह कोहरा और बादल छाए रहेंगे। मौसम में ठिठुुरन बरकार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें