फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हिंदू-मुस्लिम राजनीति पर चंद्रशेखर का हमला, बेरोजगारी-महंगाई को बनाया मुद्दा, कॉकरोच पार्टी पर कही ये बात

Sat, 06 Jun 2026 05:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

Chandrashekhar Azad News:शामली में सत्ता परिवर्तन यात्रा के दौरान नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम राजनीति से देश का भला नहीं हो सकता। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और बिजली व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बताया।
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी की पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के बनत क्षेत्र में आयोजित सत्ता परिवर्तन यात्रा के दौरान आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम की राजनीति से देश का भला नहीं हो सकता और जनता के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने लोगों से सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यदि समाज समय रहते एकजुट नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन

 

बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं का उठाया मुद्दा

लिलौन खेड़ी स्थित एक विवाह मंडप में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है, जबकि किसान अपनी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने से परेशान हैं।
 

उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है और युवाओं के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है। ऐसे में राजनीति का केंद्र जनता की बुनियादी समस्याएं होनी चाहिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Deoband: जैश और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में था मोहतशिम, व्हाट्सएप पर आतंकियों को देता था OTP

आजाद समाज पार्टी की पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट मीटर और बिजली व्यवस्था पर भी बोले
चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था के माध्यम से किसानों और उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के कारण आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार के पास जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस योजना नहीं है और वह लोगों को विभाजित करने की राजनीति कर रही है।

एकता और भाईचारे पर दिया जोर
सभा में उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारा और एकता कायम रहने से देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली जा सकती हैं। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और सामाजिक मजबूती के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
 
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी की पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला
कॉकरोच पार्टी अभी नई है : चंद्रशेखर
चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह पिछले 15 वर्षों से गरीबों, किसानों और अन्य वर्गों के हकों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कॉकरोच पार्टी अभी नई है। उनकी यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि ट्रेड डील के नाम पर किसानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यह निर्णय किसानों के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
 
सभा के बाद सत्ता परिवर्तन यात्रा लिलौन से शुरू होकर अजंता चौक तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़, नवाजिश आलम समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें