फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बेहट थाने में खड़े ट्रक का कर दिया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर जिले के बेहट थाने में खड़े एक ट्रक का शामली में खनन विभाग ने चालान कर दिया। ऑन लाइन चालान पहुंचा तो यह देखकर ट्रक मालिक दंग रहा गया। मामले का पता चलने पर पीड़ित भाकियू कार्यकर्ताओं को लेकर खनन विभाग के कार्यालय पर पहुंचा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

बनत कस्बा निवासी नौशाद और भाकियू कार्यकर्ता खनन विभाग के कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में नौशाद के ट्रक का चालान सहारनपुर जिले के बेहट कस्बे में चालान रायल्टी जमा नहीं करने पर किया गया था, तभी से ट्रक वहीं पर खड़ा है। इसी बीच मई माह में इसी ट्रक का 36 हजार रुपये का चालान कैराना क्षेत्र में दर्शा दिया गया।
उनके पास ऑनलाइन चालान पहुंचा तब इसका पता चला। इसे देखकर वह भी हैरान रह गए कि जो ट्रक बेहट थाने में खड़ा है उसका शामली में चालान कैसे हो गया। इस मामले में भाकियू कार्यकर्ताओं ने एतराज जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उधर, जिला खनन अधिकारी रणवीर कुमार सिंह का कहना है कि ऐसा भी हो सकता है कि इस ट्रक के नंबर की प्लेट किसी अन्य ने लगा रखी हो, क्योंकि चालान ऑनलाइन हुआ है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें