फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह का चेयरमैन और ईओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। पिछले कई दिनों से ईदगाह स्थल पर चल रही सफाई का सोमवार को कस्बा चेयरमैन नौशाद ठेकेदार और अधिशासी अधिकारी योगेंद्र कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। ईदगाह परिसर में कली-चूना भी डलवाया।
विज्ञापन

करनाल हाईवे पर स्थित झिंझाना की ईदगाह में कोरोना की वजह से पिछले दो वर्षों से नमाज नहीं हो रही थी। इसलिए वैसे भी बड़े-बड़े झाड़ वहां पर पैदा हो गए थे। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पिछले कई दिनों से जेसीबी से सफाई कराई जा रही थी। सोमवार को मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। साथ ही लाउडस्पीकर से अपील कराई गई कि कोई मुस्लिम भाई सड़क पर नमाज न पढ़े। ईदगाह परिसर में ही नमाज पढ़ी जानी है। भीड़ की वजह मस्जिद में भी नमाज पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें