फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ केंद्रों पर आज से शुरू होगी सीबीएसई की परीक्षा

विज्ञापन
शामली सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की परिक्षा के दौरान मेज कुर्सी पर रोल नम्बर लिख - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जनपद में सीबीएसई की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू होगी। परीक्षा में हाईस्कूल में 2850 और इंटर में 2175 यानी कुल 5025 परीक्षार्थी आठ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। शांति व्यवस्था के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस की ड्यूूटी रहेगी।
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षा वैसे तो 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है, लेकिन जनपद शामली में पहला प्रश्नपत्र बृृहस्पतिवार को होगा। परीक्षा के लिए जनपद में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इस बार सीबीएसई में जनपद में हाईस्कूल के 2850 और इंटर के 2175 पंजीकृत परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित होंगे। बृहस्पतिवार को हाईस्कूल में इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर साइंस का होगा जबकि इंटर में पेंटिंग का प्रश्नपत्र होगा। सीबीएसई के जिला नोडल अधिकारी सिल्वर बेल्स स्कूल के प्रधानाचार्य डा. एके गोयल ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी केंद्रों पर सिटिंग प्लान तैयार कर लिया गया है। सीटों पर परीक्षार्थियों की स्लिप चस्पा की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीबीएसई द्वारा नियुक्त एक-एक पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। परीक्षार्थियों को गेट पर तलाशी के बाद ही केंद्र परिसर में एंट्री दी जाएगी।
नोएडा रीजन में शामिल हुआ जनपद
नोडल अधिकारी डा. एके गोयल ने बताया कि सीबीएसई ने इस बार नया रीजन नोएडा बनाया है। शामली जनपद को नोएडा रीजन में शामिल किया गया है। पहले शामली जनपद देहरादून रीजन में शामिल था।
विज्ञापन

नौ बजे से कैंपस में मिलेगी परीक्षार्थियों की एंट्री
बीएसएम स्कूल शामली के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने बताया कि स्कूल कैंपस में परीक्षार्थियों को सुबह नौ बजे एंट्री दी जाएगी। परीक्षा कक्ष में 10 बजे एंट्री होगी। पहले 15 मिनट उत्तर पुस्तिकाओं पर एंट्री करने की रहेेगी। इसके बाद 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दी जाएगी। इसके बाद साढ़े 10 बजे से प्रश्नपत्र को हल करने का समय दिया जाएगा। पहले दिन बृहस्पतिवार को तीनों विषयों की परीक्षा दो घंटे की यानी साढ़े 12 बजे तक होगी। जबकि अन्य विषयों की परीक्षा तीन घंटे यानी दोपहर डेढ़ बजे तक होगी।
विज्ञापन

ये बनाए गए सीबीएसई के परीक्षा केंद्र
1. सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली
2. स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली
3. बीएसएम स्कूल शामली।
4. सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल शामली।
5. सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल शामली।
6. मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली।
7. मेपल्स एकेडमी शामली।
8. अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन।
सीबीएसई में परीक्षार्थी की स्थिति
कुल पंजीकृत परीक्षार्थी - 5025
हाईस्कूल में पंजीकृत परीक्षार्थी - 2850
इंटर में पंजीकृत परीक्षार्थी - 2175
परीक्षा में ये ले जाना अनिवार्य
सीबीएसई द्वारा जारी प्रवेश पत्र।
अपने स्कूल की तरफ से जारी परिचय पत्र।
अपने स्कूल की यूनिफार्म पहनना।
परीक्षा में ये ले जा सकेंगे
ट्रांसपेरेंट (पारदर्शी) पानी की बोतल।
ट्रांसपेरेंट (पारदर्शी) ज्योमैट्रिक बॉक्स या किट।
सूई वाली सादी घड़ी।
परीक्षा में ये ले जाना प्रतिबंधित
इलेक्ट्रानिक घड़ी।
मोबाइल।
डिजिटल व कंप्यूटराइज्ड कोई भी वस्तु
कोई भी पाठ्य सामग्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें