फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई एग्जाम में होंगे छह सेंटर

Fri, 03 Mar 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सीबीएसई की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा नौ मार्च से शुरू होकर 22 अप्रैल तक होने जा रही है। जिसके लिए जनपद में कुल छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें से एक परीक्षा केंद्र कक्षा 10वीं के वोकेशनल विषय के बच्चों के लिए बना है। जनपद के छह केंद्रों पर 2345 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जिसके लिए सभी केंद्रों पर पूरी तैयारी कर ली गई। कापियां सभी केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। प्रश्न पत्र भी अलग-अलग बैंकों में पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन


जनपद में सीबीएसई के सभी स्कूलों के 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर जनपद के 2,345 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इनमें सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल शामली में 469, सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली में 690, मदरलैंड पब्लिक स्कूल में 518, बीएसएम पब्लिक स्कूल में 306, अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन में 265, एल्पाइन पब्लिक स्कूल थानाभवन में कक्षा 10 के वोकेशनल विषयों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिसमें केवल 97 बच्चे परीक्षा देंगे।

परीक्षा को लेकर जनपद के सभी केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई। परीक्षा में नकल को रोकने के लिए एक फ्लाइंग दस्ता बनाया गया। इसके साथ ही डीएम सुजीत कुमार और एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा को परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात करने के लिए पत्र भेजा गया है। 
विज्ञापन


सभी केंद्रों पर कापियां पहुंच चुकी हैं। प्रश्न पत्र भी बैंकों में पहुंच गए हैं। जिन्हें परीक्षा के दिन ही सुबह 9:00 बजे के बाद केंद्रों पर भेजा जाएगा। परीक्षा होने के बाद सभी परीक्षा कापियां डाक खाने में भेजकर एक से डेढ़ घंटे के अंदर ही पार्सल कराकर रीजनल ऑफिस देहरादून के लिए पार्सल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

 इस दौरान डॉक्टर आशु त्यागी, डॉक्टर एके गोयल, निर्मला मलिक, राकेश सिंह, डॉक्टर अशोक, डॉक्टर अर्पण सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें