फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सीएचसी पर शुरू हुई सीबीसी जांच, मरीजों को मिली राहत

Sat, 24 Aug 2024 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली की पैथोलोजी लैब में करीब दो माह से बंद चल रही सीबीसी जांच शुरू हो गई है। जांच शुरू होने से मरीजों को राहत मिली है। इस समय वायरल बुखार का प्रकोप चलने से सीबीसी जांच हो रही है जिसमें रोजाना करीब 90 से 100 सैंपलों की जांच हो रही है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीबीसी जांच मशीन खराब चल रही थी जिस कारण मरीजों की जांच नहीं हो रही थी। सीएचसी के लैब टैक्नीशियन अशोक कुमार ने बताया कि सीबीसी मशीन ठीक हो गई है। अब मरीजों की सीबीसी जांच हो रही है। रोजाना 90 से 100 सैंपलों की जांच हो रही है। इस समय वायरल बुखार का प्रकोप चल रहा है। इसलिए मरीजों की सीबीसी जांच ज्यादा हो रही है। जांच कराने आए मरीज सविता, असगरी और रोहित ने बताया कि उन्हें कई दिन से बुखार आ रहा है। कभी बुखार तेज तो कभी कम हो जाता है। चिकित्सकों ने सीबीसी जांच कराने की सलाह दी है।
हेपेटाइटिस के वायरल लोड की जांच को मरीजों के लिए सैंपल
शामली। जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस के वायरल लोड की जांच के लिए प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को लगने वाले शिविर में मरीजों के सैंपल लिए गए। सैंपल देने वाले मरीजों की कक्ष के बाहर लाइन लगी रही। लैब टैक्नीशियन विशाल कुमार ने बताया कि शिविर में करीब 60 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। सैंपलों को जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने में एक से डेढ़ माह का समय लगता है। वायरल लोड की रिपोर्ट के आधार मरीजों को दवा देकर उपचार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें