फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रक पकड़े, पट्टाधारक और ट्रक चालकों पर मुकदमा

विज्ञापन
कैराना में सुबह 4 बजे पुलिस द्वारा पकडे गये रेत के ओवरलोड ट्रक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। पुलिस ने रेत से भरे छह ओवरलोड ट्रक पकड़े हैं। सभी ट्रकों के चालकों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में ट्रक चालकों के अलावा नंगला राई खनन पट्टा धारक के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब चार बजे पुलिस ने कांधला तिराहे पर चेकिंग करते हुए नगला राई खनन पट्टे से रेत लेकर आ रहे छह ओवरलोड ट्रकों को पकड़ लिया। धर्मकांटे पर ट्रकों का वजन कराया तो उनमें मानक से अधिक रेत मिलने पर पुलिस ने सभी छह ट्रकों को धारा 207 मोटर व्हीकल एक्ट में सीज करके पंजीठ पुलिस चौकी पर खड़ा करवा दिया। सभी छह ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी के अनुसार रेत चोरी व चोरी की रेत बरामदगी तथा लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत ट्रक चालक सत्तार निवासी जौला थाना बुढ़ाना, सरफराज निवासी मोहल्ला मंडी चमरान सरधना जिला मेरठ, सादिक निवासी गांव लुहारी थाना सिंघावली अहीर जिला बागपत, साजिम निवासी गांव जौला थाना बुढ़ाना, गुल्ले निवासी गांव हर्रा थाना सरूरपुर जिला मेरठ व जाकिर निवासी गांव हर्रा थाना हर्रा सरूरपुर जिला मेरठ का चालान कर दिया गया है। इसके अलावा ट्रक मालिक आमिर निवासी मेरठ, इरफान निवासी गांव जौला थाना बुढ़ाना, अंकुर निवासी रोहटा जिला मेरठ, मेहताब निवासी गांव हर्रा सरूरपुर जिला मेरठ तथा नगला राई खनन पट्टा धारक कुलदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें