फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश के लिए बैंकों के बाहर हंगामा

Wed, 30 Nov 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। पैसे निकालने और जमा करने के लिए शहर के बैंकों के बाहर सुबह से ही लंबी लंबी लाइन लग गईं। मगर बैंकों में कैश ना मिलने पर लाइन में लगे लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


मंगलवार को भी नोटबंदी के कारण शहर के बैंकों में लाइन लगी रही। वही कुछ एटीएम पर लंबी लाइन देखने को मिलीं। वहीं, कैश ना मिलने पर जगह जगह लोगों ने रोड जाम कर हंगामा प्रदर्शन किया। शहर के बैंको में कैश लेने के लिए सुबह सात बजे से ही लोगों की लाइन लगीं। जिसके बाद 10 बजे बैंक खुलने के बाद लोगों का हंगामा शुरू हो गया।

कुछ बैंकों में दो घंटे बाद ही कैश समाप्त हो गया। जिसमें एक आदमी को सप्ताह में 24 हजार न मिलकर केवल दो से चार हजार रुपये ही मिल रहे हैं। जिसके चलते भी लोगों की बैंक कर्मियों से बहस होती रही। वही लोगों ने शहर के माजरा रोड स्थित आंध्रा बैंक के बाहर जाम लगाकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


वहीं, गांव खेड़ीकरमू स्थित पीनएनबी पर भी एक घंटे में ही कैश समाप्त होने के बाद नो कैश का बोर्ड लगने के बाद सुबह से ही लाइन में लगे लोग भड़क गए। जिसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा प्रदर्शन करते हुए रोड जाम कर दिया। वही दूसरी ओर शहर के भिक्की मोड़ स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के बाहर भी लोगों ने हंगामा किया।

उन्होंने बताया कि कई दिनों से बैंक अधिकारी उनको कैश न होने का बहाना बनाते हुए टकरा देते है। जिसके कारण न तो बच्चों के स्कूल की फीस व रोजमर्रा का सामान खरीदने के लाले पड रहे है। 

वहीं, पीएनबी पर मोहल्ला काजीवाड़ा की महिला रुकसाना ने बैंक में बताया कि उसकी बहु की डिलीवरी होने वाली है। जिसके लिए पैसे की जरूरत है, लेकिन बैंक अधिकारियों ने कैश समाप्त होने की जानकारी देते हुए मना कर दिया। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम खुलवाया गया। इस दौरान जाम लगाने वालों में प्रमोद, रमेश, शशि, जरीफा, राजकुमार, प्रेमो, सजील राणा, मीना, रोशनी, रीना, राजो आदि मौजूद रहे।

कई बैंकों में नहीं मिल पाया कैश
कैराना। कस्बे केे सभी बैंकों के बाहर मंगलवार को भी भारी भीड़ नजर आयी। कैश की कमी के चलते जहां कुछ बैंकों ने खाता धारकों को केवल चार हजार रुपये ही निकालने की सुविधा दी। वहीं 500 का नया नोट अभी तक नहीं आने के कारण काफी संख्या में लोग बैंकों में जाकर 2 हजार के नोट के छुट्टे कराते नजर आए। इसके अलावा मंगलवार को भी कस्बे के सभी एटीएम बंद रहे।

मंगलवार को भी कस्बे के सभी बैंकों के बाहर सुबह 5 बजे से ही लंबी लाइनें लग गईं थीं। कुछ लोग तो अपने खातों में रुपये जमा कराने आए थे, जबकि अधिकतर लोग अपने खाते से रुपये निकालने के लिए लाइन में लगे थे। पंजाब नेशनल बैंक में कैश की कमी के चलते खाता धारक को अपने खाते से केवल 4 हजार रुपये निकालने की ही सुविधा दी गई थी। इसके साथ ही नोटबंदी के 20 दिन बीत जाने के बाद भी कस्बे के सभी पांचों एटीएम केवल शोपीस बने रहे।

पजंाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि नई करेंसी की कमी और सभी ग्राहकों को रुपये निकालने की सुविधा देने के लिए खाते से 4 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। एटीएम का डाटा सही कर दिया गया है। नई करेंसी आते ही एटीएम चालू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें