शामली। लोट्स वैली पब्लिक स्कूल में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। दूसरे दिन कबड्डी, लंबी कूद, दौड़ आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं।
जिसके बाद स्कूल प्रबंधक पंकज चौधरी और प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। कबड्डी में प्रथम सुभाष, सागर, देशराज, वंश, सनी, अर्पन रहे। खो-खो में सुभाष, प्रगति, अवंतिका, विधि, शिवानी, वंशिका प्रथम रहे।
लंबी कूद में ऋतिक प्रथम और सागर द्वितीय रहे। बालिका में अवंतिका प्रथम, आकांशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में रुदरा प्रथम और अंबिका द्वितीय, सौ मीटर बालक में आर्यन प्रथम, आजम द्वितीय, सौ मीटर बालिका में प्रगति प्रथम, अवंतिका द्वितीय रहे।
वहीं, 200 मीटर दौड़ में ऋतिक प्रथम, देशराज द्वितीय व रिले दौड़ में नेहरू हाउस प्रथम व सुभाष हाउस द्वितीय रहे। इस दौरान संजय त्यागी, मीनाक्षी, पूजा गर्ग, सचिन व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।