फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव दो भाइयों की बड़ी लापरवाही, किए गए थे होम आइसोलेट, निकल गए वेष्णो देवी की यात्रा पर, मुकदमा दर्ज

Thu, 04 Mar 2021 07:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में लापरवाही बरतने पर दो भाइयों के खिलाफ कोरोना महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यहां एक स्कूली छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसके माता-पिता की भी जांच की गई। कोरोना जांच रिपोर्ट में दंपती भी संक्रमित मिले। 

विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें घर पर ही आइसोलेट होने की सलाह दी। लेकिन परिवार के लोग वैष्णो देवी घूमने के लिए निकल गए। वहीं कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

शहर कोतवाली में उपनिरीक्षक शिवराम की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि वे शहर के एक मोहल्ले में दो मार्च को गश्त पर थे। जानकारी मिली कि मोहल्ले में एक व्यक्ति की पुत्री की रिपोर्ट एक मार्च को कोरोना पॉजिटिव आई थी। अगले दिन वह व्यक्ति अपनी पुत्री को अपने भाई के घर पर छोड़कर कहीं बाहर किसी काम से चला गया। इसके बाद उसका भाई भी अपनी भतीजी को अपने घर पर छोड़कर कहीं बाहर निकल गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बनाने की 10 भट्ठियां ध्वस्त, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


इस मामले में उप निरीक्षक की तरफ से दोनों भाइयों के खिलाफ लापरवाही बरतने पर कोरोना महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ प्रदीप सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। कोरोना संक्रमित होने के बाद परिवार के लोग वेष्णो देवी घूमने के लिए निकल गए थे। दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें