फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रालोद प्रत्याशी और समर्थकों पर मुकदमा दर्ज, RLD कार्यालय पर कानून की धज्जियां उड़ा रहे थे कार्यकर्ता

Thu, 27 Apr 2023 07:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : रालोद प्रत्याशी और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया कि कार्यकर्ता रालोद कार्यालय पर कानून की धज्जियां उड़ा रहे थे।
विज्ञापन
रालोद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कांधला में आचार संहिता के उल्लंघन पर रालोद प्रत्याशी सहित निवर्तमान पालिका अध्यक्ष के समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को थाने बुलाकर आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


निकाय चुनाव में कई प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बुधवार रात पुलिस प्रशासन को सूचना मिली की कस्बे में कई स्थानों पर आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: एनकाउंटर का खौफ, यूपी के इन चार बदमाशों ने थाने में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ कैराना अमरदीप मौर्य और थाना प्रभारी समयपाल अत्री ने रालोद प्रत्याशी फैसल बेग के कार्यालय पर दबिश देकर वहां पर आतिशबाजी और हुड़दंग कर रहे लोगों को हल्का बल प्रयोग कर तितर-बितर कर दिया। रात में ही थाना प्रभारी ने रालोद प्रत्याशी फैसल बैग और निवर्तमान पालिकाध्यक्ष हाजी वाजिद हसन उर्फ बबला सहित 12 से अधिक लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: खूब दहाड़ रहा गुलदार, दहशत में यूपी का ये शहर, अब तक आठ लोगों को मार डाला

थाना प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने प्रत्याशियों के साथ बैठक की। इस दौरान रालोद प्रत्याशी फैसल बेग, सपा प्रत्याशी नजमुल इस्लाम, आप प्रत्याशी सलीम कुरैशी, भाजपा प्रत्याशी नरेश सैनी, बसपा प्रत्याशी मोमिन राणा, अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों को सख्त चेतावनी दी। कहा कि किसी भी प्रत्याशी ने कोई माहौल खराब करने की कोशिश की और आचार संहिता उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें