एनकाउंटर का खौफ, यूपी के इन चार बदमाशों ने थाने में किया सरेंडर

अमर उजाला

Thu, 27 April 2023

Image Credit : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में बदमाशों के अंदर एनकाउंटर का खौफ है। इसका ताजा उदाहरण सहारनपुर जिले में देखने को मिला है। यहां चार बदमाशों ने एनकाउंटर के डर से थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। 
Image Credit : अमर उजाला

बताया गया कि बिहारीगढ़ थाने पहुंचकर गैंगस्टर के चार आरोपियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने सरेंडर किया है। 

Image Credit : अमर उजाला

चारों गैंगस्टर अपराधी हाथों में बोर्ड लेकर थाने पहुंचे। इस दौरान अपराधियों ने अपराध न करने की कसम खाई है।

Image Credit : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, उत्तराखंड के थाना भगवानपुर के गांव लाल वाला निवासी तौकीर, शौकीन, पुत्र गण जुल्फान और साबिर पुत्र आलिया व चौथा अपराधी फैजान पुत्र सालिम थाना बिहारीगढ़ के गांव चाण्डीधेर का निवासी है।
Image Credit : अमर उजाला

उन्होंने थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष बीनू सिंह के सम्मुख अपराध से तौबा की और अपराध न करने की कसम खाई है। 

Image Credit : अमर उजाला

चारों अपराधी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे जिन पर लिखा था- 'मैं गैंगस्टर का अपराधी हूं, मैं तोबा करता हूं आज के बाद मैं अपराध नहीं करूंगा।'

Image Credit : अमर उजाला

Badrinath: जय बदरीविशाल...इन तस्वीरों में कीजिए आज देवभूमि के दिव्य दर्शन

अमर उजाला
Read Now