फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की कोरोना से मौत, 210 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता की कोरोना से मौत, 210 संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली। कोरोना से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अजय संगल का निधन हो गया। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। जिले में शुक्रवार को 210 लोग कोरोना संक्रमित और मिले हैं, जबकि 72 व्यक्ति ठीक हुए हैं। सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 1314 हो गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी अजय संगल एक सप्ताह पहले कोरोना की चपेट में आए थे। सांस लेने में परेशानी होने पर परिजनों द्वारा उन्हें नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। सिल्वर बेल्स स्कूल शामली के चेयरमैन अजय संगल का निधन होने से भाजपा कार्यकर्ताओं समेत शहर में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर में कोविड प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया। उधर, जिले में 210 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। शामली शहर में दयानंदनगर, जैन विहार, गगन विहार, बड़ा बाजार, विकास नगर, टीचर कॉलोनी, गांधी चौक, सीबी गुप्ता कॉलोनी, काकानगर, चौधरी चरण सिंह कॉलोनी आदि में 70 से अधिक लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

कस्बा कैराना में 20 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले, जिनमें कैराना न्यायालय परिसर के 14 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। गांव बीनड़ा में दो, जगनपुर में दो, सहपत में तीन, बुच्चाखेड़ी में एक, कस्बा कांधला में आठ, लिसाढ़ में तीन, रामपुर खेड़ी में एक, ऊन में पांच, दुर्गनपुर में एक, ढिंढाली में एक, गढ़ीपुख्ता में एक, रशीदगढ़ में एक, थानाभवन में दस, जलालाबाद में चार, इरशादपुर में एक, बनत में एक,सिंभालका में एक, हरड़ फतेहपुर में सात, नया भैंसवाल में एक, राजपुर गढ़ी में एक, हाथी करंौदा में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। लिसाढ़ में एक, खेड़ीकरमू में दो, यारपुर में एक, बुटराड़ी में एक, ख्यावड़ी में एक, गोगवान जलालपुर में एक, गोसगढ़ में एक, चंदेनामाल में एक, सोंहजनी उमरपुर में एक,बाबरी में एक, बधेव में एक, गोहरनी व टिटौली में एक-एक संक्रमित मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन

युवक की मौत
शामली। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि शहर के निजी अस्पताल में मोहल्ला गगन विहार निवासी 35 वर्षीय युवक भर्ती था। युवक का कोविड टेस्ट कराए बिना केवल सीटी स्कैन के आधार पर जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली कोविड एल-2 पर रेफर किया गया। सीएमओ का कहना है कि मरीज जब एल-2 चिकित्सालय पहुंचा, तब वह मृत पाया गया।

शामली शव को अंतिम संस्कार के लिये ले जाते परिजन- फोटो : SHAMLI

शामली में विलाप करते मृतक के परिजन- फोटो : SHAMLI

शामली शव को मुखाग्नी देते परिजन- फोटो : SHAMLI

शामली अंतिम संस्कार के दोरान मौजूद विधायक तेजेन्द्र र्निवाल व भाजपा कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें