शामली में माजरा रोड पर मृतक विशाल के घर पर लगी भीड़ । संवाद
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में कुड़ाना मार्ग पर सोमवार रात करीब 2:30 बजे पुलिया से टकराकर कार पलटने से उसमें सवार क्राॅकरी व्यापारी सिसौली निवासी राकेश और उनकी दुकान पर काम करने वाले विशाल की मौत हो गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे का कारण कार की तेज गति बताई जा रही है।
मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव निवासी राकेश (55) पुत्र आनंद की गांव में ही क्राॅकरी की दुकान है। उनकी दुकान पर शामली की नई बस्ती निवासी विशाल (24) पुत्र वेदप्रकाश काम करता था। राकेश के चाचा योगेंद्र ने बताया कि राकेश को गठिया व सांस की दिक्कत थी, जिसके चलते वह सोमवार रात फरीदाबाद अस्पताल से दवा लेकर वापस आ रहे थे।
कुड़ाना मार्ग पर बाईपास के पास कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई और खेत में जाकर पलट गई। रात में ही मार्ग से गुजर रहे अन्य वाहन सवारों की सूचना पर थाना आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे दोनों को बाहर निकाला।
दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना पर दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार हादसा कार की तेज गति के कारण हुआ है।
शामली में माजरा रोड पर मृतक विशाल के घर पर लगी भीड़ । संवाद
शामली में माजरा रोड पर मृतक विशाल के घर पर लगी भीड़ । संवाद
शामली में माजरा रोड पर मृतक विशाल के घर पर लगी भीड़ । संवाद