बाबरी। बुटराड़ा के रहने वाले सऊदी अरब में गाड़ी मैकेनिक 37 वर्षीय नासिर की कार में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे मैकेनिक की मौत हो गई। परिजनों ने जल्द शव को भारत लाने की गुहार सरकार से लगाई है।
बुटराड़ा गांव के वाशिद ने बताया कि उसका भाई नासिर वर्ष 2012 से सऊदी अरब में गाड़ी मैकेनिक था। आठ माह पूर्व ही वह छुट्टी के बाद वापस गया था। सोमवार को कार में सवार होकर दुकान से अपने कमरे पर जा रहा था। इसी बीच दूसरी कार ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कार भी हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई। कहा कि शव को सऊदी अरब से लाने के लिए पीएम से गुहार लगाई है। परिवार में पत्नी के अलावा एक भाई है।