फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिफिलिंग के दौरान कार में लगी आग

विज्ञापन
शामली : कांधला के मोहल्ला मोहल्ला टीचर कॉलोनी के पास कार में लगी आग। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला (शामली)। मोहल्ला टीचर कालोनी में जैन आचार्य जूनियर हाईस्कूल के पास गैस रिफलिंग के दौरान कार में आग लग गई। आग की लपटें उठती देेख मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से कार पूरी तरह जल गई और स्कूल कार्यालय की खिड़की और दीवार क्षतिग्रस्त हो गईं। स्कूल की प्रधानाचार्या की तरफ से कार मालिक के विरुद्ध थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

रविवार टीचर कॉलोनी में खड़ी कार में दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। कांधला थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि कार में अवैध रूप से गैस किट लगी हुई थी। गैस रिफिलिंग करते समय आग लगने की जानकारी मिली है। मौके पर कार का मालिक या चालक नहीं मिला है। जांच करने पर कार वाहिद निवासी गांव इस्लामपुर घसौली का होना पाया गया है। आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ी ने पानी डालकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल गई थी।
इस मामले में टीचर कालोनी स्थित जैन आचार्य जूनियर हाई स्कूल की प्रधानाचार्या मृदुला शर्मा की तरफ से तहरीर दी गई है, कार से लगी आग से स्कूल के कार्यालय की खिड़की और दीवार को नुकसान होना बताया गया है। प्रधानाचार्या की तहरीर के आधार पर कार मालिक वाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

---
एक युवक के झुलसने की चर्चा
कार में आग लगने के दौरान एक युवक के झुलसने की चर्चा रही। चर्चा के अनुसार युवक को किसी निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया, हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें