फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हादसे में कार डेंटर की मौत, दो घायल

Sun, 24 May 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में मृतक मुजम्मिल का फाइल फोटो-परिजन - फोटो : 1
विज्ञापन
कैराना। झिंझाना रोड स्थित नाहिद कॉलोनी के पास शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में कार डेंटर मुजम्मिल की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के थाना गंगोह क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी मुजम्मिल (26) की शादी नवंबर 2025 में कैराना के मोहल्ला आलकलां में हुई थी। शनिवार को वह बाइक से अपनी ससुराल आ रहा था। दोपहर करीब 12 बजे जब वह कोतवाली क्षेत्र में झिंझाना रोड पर नाहिद कॉलोनी के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। मुजम्मिल उछलकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि मुजम्मिल ने हेलमेट नहीं पहना था। वहीं दूसरी बाइक पर सवार फरमान और फरियान निवासी गांव साल्हापुर थाना झिंझाना गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी ले जाया गया।
जहां चिकित्सकों ने मुजम्मिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता इस्लाम ने बताया कि मुजम्मिल उनके पांच बेटों में सबसे छोटा था। वह गाड़ी की डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था।

कैराना में मृतक मुजम्मिल का फाइल फोटो-परिजन- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें