फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: दिल्ली देहरादून हाईवे पर ट्रक में पीछे से टकराई कार, उपनिरीक्षक की मौत, साथी घायल

Mon, 09 Nov 2026 10:21 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, शामली

सार

शामली के दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव लांक के पास रविवार रात कार नील गाय से टकराकर ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे यूपी पुलिस के उपनिरीक्षक वैभव कुमार (26) की मौत हो गई जबकि उनका साथी प्रशांत चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला सहारनपुर के रामपुर मनिहारन थानाक्षेत्र के गांव घसौली निवासी वैभव कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक थे। वर्तमान में उनकी तैनाती नोएडा के सेक्टर 49 में थी। रविवार को वे अपने साथी सेक्टर 49 निवासी प्रशांत चौहान के साथ हरिद्वार सरकारी कार्य से गए थे। रात में वे हरिद्वार से नोएडा लौट रहे थे। कार को वैभव चला रहे थे। करीब नौ बजे शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर गांव लांक के पास अचानक कार के सामने नील गाय आ गई। नील गाय से टकराने के बाद कार असंतुलित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

2023 बैच के उपनिरीक्षक थे वैभव
हादसे में उपनिरीक्षक व उनके साथी दोनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपनिरीक्षक को मृत घोषित कर दिया और प्रशांत को मेरठ रेफर कर दिया। जांच अधिकारी कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि वैभव गुप्ता 2023 में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें