फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़ा सड़क हादसा: मुजफ्फरनगर में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, आग में जिंदा जल गए छह लोग

Mon, 09 Nov 2026 08:54 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में छह लोग जिंदा जल गए। तड़के पांच बजे के करीब हादसा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर में डिवाइडर से टकराकर एक कार पलट गई।  कार पलटते ही आग लग गई। आग में कार सवार छह लोग जिंदा जल गए।

मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे में एक ही परिवार के छह लोग जिंदा जल गए। हादसा तड़के पांच बजे हुआ। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने कार में आग लगी देखी तो पुलिस को जानकारी दी।
Trending Videos

मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर परिवार को हरियाणा का हिसार का माना है। परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। कार सवार परिवार सुबह हरिद्वार की ओर जा रहा था। 
विज्ञापन

तितावी के पास कार डिवाइडर से टकरा गई, इसके बाद कार पलटी और आग लग गई। हादसे में कार सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। सीओ फुगाना नरेंद्र यादव ने बताया कि हिसार में रह रहे परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें