फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदइंतजामी में पिसे अभ्यर्थी और मुसाफिर

Tue, 19 Jun 2018 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
problem - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। यूपी पुलिस सिपाही की लिखित परीक्षा रोडवेज के लिए लाभकारी रही। सोमवार को परीक्षा के पहले दिन रोडवेज की दुगनी आय हुई। वहीं, शहर में यातायात की बदइंतजामी के कारण अभ्यर्थी और मुसाफिरों को काफी परेशानी झेलनी पड़़ी। परीक्षा के पहले दिन कई जगह जाम की स्थिति भी बनी। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मेरठ करनाल मार्ग पर जाम के कारण कई घंटे तक लोगों परेशान रहे।
विज्ञापन


 सोमवार को यूपी पुलिस सिपाही की लिखित परीक्षा दिए जाने के लिए पूरे दिन शामली रोडवेज बस अड्डे में बिजनौर और हापुड़ के अभ्यर्थियों का सैलाब उमड़ा रहा। सवारियों की अधिकता को देखते हुए शामली से मेरठ-हापुड़ व शामली से मुजफ्फरनगर होकर बिजनौर के लिए  खतौली, सहारनपुर, दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों की ट्रिप काटकर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करनी पड़ी। हालांकि शामली से मेरठ के लिए 50 रोडवेज बसे व खतौली रोडवेज डिपो की 15-20 बसें  संचालित हो रही हैं।

शामली में हापुड़-बिजनौर व शामली जिले के हापुड़ व बिजनौर जिलों में परीक्षा देने वाले युुवाओं के परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। हापुड़ व बिजनौर के लिए शामली डिपो की सभी अनुबंधित बसों को मेरठ व बिजनौर के लिए लगाना पड़ा। परीक्षा के लिए रोडवेज बसों का आवागमन बढ़ने से मेरठ मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। मेरठ जाने व आने में रोडवेज बसों को ज्यादा समय लगा। रोडवेज बस जैसे ही बस अड्डे में आकर रुकती, तो बसों में बैठने के लिए सवारियों की आपाधापी मच जाती।
विज्ञापन


 शामली रोडवेज बस अड्डे के स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि प्रतिदिन शामली रोडवेज डिपो की 22 रोडवेज बस से दो लाख प्रतिदिन होती थी। पुलिस सिपाही परीक्षा शामली और हापुड़ व बिजनौर के अभ्यर्थियों की भीड़ आने से सोमवार को दो लाख रुपये के स्थान पर चार लाख रुपये की अनुमानित आय हुई है। मंगलवार को परीक्षा का दूसरा दिन है। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ेगी। वहीं, इसके अलावा एआरएम मनोज वाजपेयी ने        बताया कि अधिक बसों का आवागमन होने से मेरठ में जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें