फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों को सोमवार को रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र दिए गए। नियुक्ति पत्र पाकर इन अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। इनमें से कई कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे जिन्हें अलग-अलग कंपनियों ने दस से 15 हजार रुपये मासिक वेतन पर नियुक्ति मिली है।
विज्ञापन

टाइगर कंपनी में नियुक्ति पाने वाली ज्ञान माजरा की अनू ने बताया कि वह अब मेहनत से काम कर आगे बढ़ना चाहती थी। यह उसकी पहली नौकरी है। हसनपुर लुहारी निवासी शिवानी को भी सहायक के पद पर नियुक्ति मिली है। गांव नागल निवासी मानसी को असिस्टेंट के पद पर नियुक्ति मिली है। इसी तरह सिक्का निवासी रीना, रेखा को अमेजन कंपनी में नौकरी मिली हैं। इन सभी को शामली में नियुक्ति दी गई है। गांव भैंसवाल निवासी शिवानी को अमेजन और शामली के शिवनगर निवासी रविंद्र सियाराम में अलग-अलग पदों पर नौकरी मिली है।
कसेरवा निवासी मनोज धीमान को एम.पावर प्रगति में सीसीटीवी इंस्टॉलेशन के कार्य में नियुक्ति मिली है। फिलहाल उन्हें 18 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इनके अलावा ज्योति प्रसाद, मानसी, रौनक, पंकज कुमार, सुमित कुमार, सचिन कुमार, विश्वास पंवार, गौरव कुमार, मोहिनी आदि को नियुक्ति पत्र मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें