फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या से पहले शाम को सिपाही ने परिजनों को किया था फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
‘अब बर्दाश्त नहीं होता, बहुत परेशान हो गया हूं’
विज्ञापन

शामली। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात सिपाही हरेंद्र सिंह ने आत्महत्या करने से पूर्व बुधवार शाम को परिजनों को कॉल की थी और कहा था कि अब बर्दाश्त नहीं होता, जिंदगी से बहुत परेशान हो गया हूं। परिजनों को उस समय आभास नहीं था कि हरेंद्र से उनकी आखिरी बार बात हो रही है और वह इस तरह का कदम उठा लेगा। देर रात में पहुंचे परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने गांव ले गए।
भैंसवाल रोड पर रिजर्व पुलिस लाइन में सिपाही हरेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव डालूहेड़ा थाना जानी जिला मेरठ 2015 से तैनात थे। बुधवार देर रात में पुलिस लाइन के निकट मंडी गोदाम के निकट सिपाही का शव पेड़ पर नायलॉन की रस्सी से लटका हुआ मिला था। मंडी के चौकीदार राजेंद्र की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल उसे सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सूचना मिलने पर रात में ही सिपाही के पिता सुरेंद्र सिंह, भाई हरीश अन्य लोगों के साथ शामली पहुंचे। रात में ही शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे परिजन सिपाही के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि परिजनों से जानकारी मिली कि सिपाही ने बुधवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे परिजनों से फोन पर बात की थी, जिसमेेें उसने कहा था कि अब बर्दाश्त नहीं होता। वह जिंदगी से परेशान हो चुका है। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से दम घुटने के कारण मौत होना आया है। एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि सिपाही द्वारा परिवार में विवाद के चलते आत्महत्या करना सामने आया है। मामले में परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

- कॉल करने के बाद बंद कर लिया था फोन
शामली। रिजर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक हरमीत सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे सिपाही हरेंद्र के परिजनों की उनके पास कॉल आई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि शाम को हरेंद्र ने उन्हें कॉल की और वह परेशान लग रहा था। उसके बाद से उसका फोन बंद है। परिजनों से आरआई ने पूछा कि मेरा नंबर कहां से मिला तो उन्होंने बताया कि हरेंद्र ने ही मेसेज भेजकर यह नंबर दिया था। आरआई ने बताया कि इसके बाद उसके साथियों को हरेंद्र के बारे में जानकारी करने के लिए भेजा, लेकिन कुछ समय बाद ही मंडी चौकीदार ने सूचना दी कि गोदाम के निकट पेड़ पर किसी युवक का शव लटका हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें