फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवर अभियंता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

थानाभवन। विद्युत निगम केे अवर अभियंता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर निवासी व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उसे फोन पर गालीगलौज करने व जान से मारने की धमकी दी है। जेई ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थानाभवन बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता विजय शंकर कुशवाहा ने थाने पर शिकायती पत्र देकर बताया कि 15 जनवरी के दिन एक व्यक्ति द्वारा उनके विभागीय मोबाइल नंबर पर फोन कर 14 जनवरी को भैंसानी इस्लामपुर में विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराने को लेकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। अवर अभियंता के मुताबिक आरोपी व्यक्ति ने उससे कहा कि उन दोनों के बीच जो बातचीत हुई है, उसे वह एसपी को भी भेजे देंगे, लेकिन इसके बाद भी उसका कुछ नहीं बिगड़ पाएगा। जेई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कुछ दिन पहले उसकी तरफ से बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस वजह से आरोपी से जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी से उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। अवर अभियंता की तहरीर के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंथुरा ने बताया कि जेई की तहरीर मिली है, उसकी जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें