थानाभवन। नगर पंचायत थानाभवन की टीम ने बुधवार को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक, पाॅलिथीन के जब्तीकरण का अभियान चलाया। टीम ने मुख्य मार्ग, घंटाघर चौक, चौक बाजार, न्यू घास मंडी आदि स्थानों पर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलिथीन की चेकिंग की। साथ ही प्रतिबंधित सामग्री जब्त कर 13 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने नागरिकों से अपील की कि शासन द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलिथीन का प्रयोग, भंडारण न करें। साथ ही नगर पंचायत थानाभवन को पॉलिथीन मुक्त करने में सहयोग करें। इस अभियान में नगर पंचायत के वसिक अहमद, मनीष कुमार, फैजान, शुभम, श्रीकांत, आसमा व यासीन आदि मौजूद रहे।