फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बेटे को लेने आया था अमित, मिली मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या का मामला
विज्ञापन

पत्नी को समझाने और नौ माह के पुत्र को लेने शामली आया था अमित
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आदर्श मंडी थाने के निकट चंडीगढ़ निवासी अमित की जान मासूम बच्चे को लेकर हुए विवाद में चली गई। मृतक अपने पुत्र को लेने तथा पत्नी को समझाने आया था। उसे शायद इसका आभास नहीं रहा होगा कि उसकी जान चली जाएगी।
अमित के पिता राजू ने बताया कि उसके दो पुत्र थे। जिसमें सुमित बड़ा है और अमित छोटा था। अमित के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा पांच साल का और छोटा नौ माह का है। अमित की पत्नी शिवांगी नौ माह के बेटे को लेकर प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद से अमित अपनी पत्नी व मासूम बेटे की तलाश कर रहा था। राजू के मुताबिक आरोपी प्रेमी के मामा का पुत्र शिवम शामली क्षेत्र के गांव गोहरनी निवासी है। वह चंडीगढ़ में काम करता है। रविवार शाम को अमित की मुलाकात शिवम से हुई तो उसने बताया कि उसकी पत्नी शामली में हरदेव नगर में प्रेमी के साथ रह रही है।
विज्ञापन

इस पर अमित अपने चंडीगढ़ निवासी दो दोस्त कुलदीप व अनिल और शिवम के साथ गाड़ी से शामली आया था। राजू ने बताया कि अमित ने कहा था कि वह अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश करेगा। यदि वह नहीं मानी तो पुत्र को लेकर आएगा। अमित के शामली पहुंचने पर पत्नी ने प्रेमी से मिलकर उसकी हत्या कर दी। वहीं, आदर्श मंडी थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि नौ माह के बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वे उसे लेकर चंडीगढ़ चले गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को पहले जानकारी देते तो बच जाती जान
चंडीगढ़ से दोस्तों के साथ अमित पुलिस को जानकारी न देकर सीधे हरदेव नगर में उस मकान पर पहुंचा, जहां पर उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। उसे शायद उम्मीद थी कि उसकी पत्नी समझाने पर मान जाएगी। वहां पर हुए विवाद में उस पर हमला कर दिया। उससे गली में गिराकर मारपीट की गई। उसने बचाव के लिए संघर्ष किया, लेकिन गले पर चाकू के वार से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया और फिर नहीं उठ सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें