फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वर्ष से बाईपास मार्ग जर्जर हालत, नागरिक परेशान

विज्ञापन
कांधला कैराना बाईपास मार्ग की खस्ताहाल सडक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
चार वर्ष से बाईपास मार्ग जर्जर हालत, लोग परेशान
विज्ञापन

शामली, कांधला। कस्बे के बाईपास मार्ग की खस्ता हालत होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कस्बावासियों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है।
कस्बे के कैराना बाईपास मार्ग के निर्माण और सुंदरीकरण के लिए 2016 में बोर्ड बैठक के दौरान प्रस्ताव पास हुआ। जिसमें शासन से करीब चार करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी। शासन से एक किस्त आने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। पालिका प्रशासन के अनुसार दूसरी किस्त न आने के कारण इस निर्माण कार्य चार वर्ष पूर्व रुक गया था। जिसके बाद बाईपास मार्ग खस्ता हाल होता चला गया। मार्ग में दो-दो फुट गहरे गड्ढे बने गए हैं। कई बार मार्ग पर ओवरलोड वाहन पलट जाते हैं। कई बार बड़े हादसे होते-होते बचे हैं। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता है जिसके कारण आवागमन में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

आसिफ कहते है कि पिछले कई वर्षों से बाईपास मार्ग की हालत खराब है। बार-बार शिकायत और आंदोलन किए, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। तासिंम निवासी नई बस्ती ने बताया कि पालिका प्रशासन को पूर्व में कई बार लिखित व मौखिक शिकायत करके इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा चुकी है। सड़कों पर बने गड्ढों के कारण भारी वाहनों के पलटने का खतरा बना रहता है। शायद प्रशासन किसी बड़े हादसे होने की इंतजार कर रहा है। शौकीन ने बताया कि मार्ग के दोनों ओर गहरे गड्ढे बने हैं। आवागमन का रास्ता सही नहीं है। कई बार यहां से गुजरने वाली ई-रिक्शा में सवार लोग गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन

नासिर ने कहा कि बाईपास मार्ग पर करोड़ों खर्च होने का नागरिकों को लाभ नहीं मिल पाया है । मार्ग अधूरा बना ओर जो बना था वो भी कुछ दिनों के बाद ही जर्जर हालत में हो गई थी। इसको बनाने के लिए पालिका प्रशासन को दोबारा से प्रयास करना चाहिए ताकि कस्बे के लोगों को कोई परेशानी न हो। बाईपास मार्ग की जर्जर हालत के बारे में बात करने पर नगर पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी बजट उपलब्ध नहीं है। नगर पालिका प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही इस समस्या का समाधान कराएगी।

कांधला कैराना बाईपास मार्ग की खस्ताहाल सडक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें