शामली में मतदाता जागरुकता रैली निकालते युवक।
- फोटो : अमर उजाला
शामली। डिजिटल सेवा केंद्र के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता बाइक रैली निकालकर 11 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान में ज्यादा से ज्यादा वोट डालने के लिए प्रेरित किया। बुधवार को शहर के गुरुद्वारा रोड, एमएसके रोड पर कामन सर्विस सेंटर व डिजिटल सेवा केंद्र की ओर से मतदाता जागरूकता बाइक रैली निकाली गई।
रैली का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, बीएसए चंद्रशेखर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय एनआईसी प्रवेज आलम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। बाइक रैली गुरुद्वारा से होकर धीमानपुरा, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, हनुमान रोड होते नेहरू रोड पर बाइक रैली समाप्त हुई।
बाइक रैली में शामिल कार्यकर्त्ताओं ने मतदाताओं को 11 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान में ज्यादा से ज्यादा वोट डालने के लिए जागरूक किया। रैली को कामन सर्विस सेंटर की जिला प्रबंधक तान्या व आंचल संगल ने संचालन किया। बहावड़ी जनता जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय एक व नंबर के बच्चों ने रैली निकाली। रैैली को सफल बनाने में ग्राम प्रधान बिजेंद्र मलिक व हेडमास्टर प्रताप सिह, बबीता जावला, ललित कुमार आदि रहे।