शामली। जिले में मई माह से सर्किल रेट बढ़ने की उम्मीद है। 10 से 25 फीसदी तक रेट बढ़ने की उम्मीद है। कृषि, व्यवसायिक भूमि, मकान और दुकान खरीदना महंगा हो जाएगा।डीएम अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर प्रत्येक तहसील स्तर पर तीन सदस्यीय मूल्यांकन समीक्षा समिति बनाई गई है।
तीन सालों में जिले में दिल्ली- शामली, सहारनपुर, मेरठ- करनाल और पानीपत खटीमा हाईवे, शामली का रिंग रोड़, दिल्ली- देहरादून और अंबाला एक्सप्रेसवे का निर्माण हो गया है। इस कारण जिले में कई जगहों पर जमीनों का भाव महंगा हो गया है, इसलिए शामली, कैराना, ऊन तहसील में सर्किल रेट बढ़ने की कवायद शुरु हो गई है। सहायक महानिरीक्षक निबंध रविंद्र मेहता ने बताया कि डीएम अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर प्रत्येक तहसील स्तर पर तीन सदस्यीय मूल्यांकन समीक्षा समिति बनाई गई है।
समिति में तहसील के उपजिलाधिकारी को अध्यक्ष, सब- रजिस्ट्रार एवं तहसीलदार सदस्य बनाया गया है। समिति जिलों की कृषि व्यवसायिक भूमि, आवासीय और प्रतिष्ठानों का सर्वे करके अपनी रिपोर्ट आगामी 16- 17 अप्रैल को भेजेगी। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद 20- 21 अप्रैल से आपित्तयां मांगी जाएगी। आपित्तयां आने के बाद एक सप्ताह निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दस प्रतिशत से लेकर पंद्रह प्रतिशत तक सर्किल रेट में बढ़ोतरी की जाएगी।
मई के प्रथम सप्ताह में डीएम शामली के हस्ताक्षर से बढ़ी हुई सर्किल लागू हो जाएगी।