फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की भीड़ से बसों में आपाधापी मची

Sun, 17 Jun 2018 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
exam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। यूपी पुलिस सिपाही की लिखित परीक्षा सोमवार और मंगलवार को होने वाली दो दिवसीय परीक्षा के लिए  शामली रोडवेज बस अड्ड़े पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी।  हालत यह बने कि  अभ्यर्थियों की भारी भीड़ के आगे रोडवेज बसें कम पड़ गई। यूपी रोडवेज की बसें उपलब्ध नहीं होने से अभ्यर्थियों को दूसरे साधनों से रवाना होना पड़ा।  
विज्ञापन


 यूपी पुलिस सिपाही की लिखित परीक्षा सोमवार व मंगलवार को प्रस्तावित है। जिले के  सिपाही की लिखित परीक्षा देने वाले युुवाओं के लिए परीक्षा केंद्र  बिजनौर व हापुड़ में निर्धारित किए गए हैं।सोमवार को  होने वाली यूपी सिपाही की परीक्षा देेेने के लिए रविवार की दोपहर एक बजे से  शामली रोडवेज बस अड्ड़े पर अभ्यर्थियों की  भीड़ आनी शुरू हो गई। हालत यह बन गए कि सिपाही लिखित परीक्षा देने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यूपी रोडवेज की  बसें कम पड गई।

शामली रोडवेज डिपो की पांच अनुबंधित बसों को दूसरे मार्गों को काटकर बिजनौर व हापुड़ के लिए लगाना पड़ा। शामली रोडवेज बस स्टेशन के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि दोपहर एक बजे के बाद हापुड़ व बिजनौर जाने के लिए यूपी  पुलिस सिपाही की लिखित दो दिवसीय परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की  भारी भीड़ उमड़ पडी।  
विज्ञापन


एसी बस में बैठने की नहीं मिली अनुमति
शामली। लखनऊ एसी बस में सिपाही लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों  को बैठने की अनुमति नहीं मिली, जिससे  सिपाही लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थी परेशान रहे। गौरतलब तथ्य है कि लखनऊ एसी रोडवेज बस का शामली से चलने का समय शाम साढे़ पांच बजे का है, जैैसे ही यह बस शामली बस अड्डे मे आकर रुकी, तो हापुड़ मे सिपाही लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों ने बैठना प्रारंभ कर दिया। रोडवेज बस के परिचालक ने आन लाइन टिकट आरक्षित होने का तर्क देकर सवारियां बैठाने से मना कर दिया। 

धर्मशाला ढूंढते रहे
सोमवार को होने वाली परीक्षा के  लिए अभ्यर्थी रविवार को ही शामली पहुंचने प्रारंभ हो गए। शहर की धर्मशालाओं में रुकने के लिए  अभ्यर्थी जगह ढूंढते नजर आए।  कुछ स्थानों पर धर्मशाला में खुले आसमान के नीचे ही रुकने को तैयार हो गए। इसके अलावा कुछ अभ्यर्थी होटलों में भी ठहर गए। ताकि ठीक से तैयारी करके सोमवार को परीक्षा  दी जा सके। 

नौ परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी देंगे परीक्षा 
शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी कांस्टेबलों की सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आज (सोमवार) को होगी। शामली जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कड़ी चौकसी के बीच 18 और 19 जून को दो दिन में 22,440 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। उसके लिए रविवार से ही अभ्यर्थी शामली में पहुंचने प्रारंभ हो गए।  

शामली जनपद के सभी नौ परीक्षा केंद्र शहर के स्कूलों में ही बनाए गए हैं। 18 जून (सोमवार) को 11,220 और फिर 19 जून को 11,220 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी भी लगवाए गए हैं, ताकि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जा सके। परीक्षा का समय दो घंटे निर्धारित किया गया है तथा परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी रहेगी।

प्रथम पाली में 10 से 12 बजे और द्वितीय पाली 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा होगी। प्रथम पाली में अभ्यर्थियों को आठ बजे पहुुंचना होगा। 9.30 पर गेट बंद हो जाएगा। वहीं द्वितीय पाली में एक बजे पहुंचना होगा और 2.30 पर केंद्र का गेट बंद हो जाएगा। परीक्षा का नोडल अधिकारी एएसपी श्लोक कुमार को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें